{"_id":"6abacc7480893270c70a1cbd","slug":"the-spirit-of-air-force-personnel-will-be-on-display-on-air-force-day-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24717-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एयरफोर्स डे पर दिखेगा एयरफोर्स जवानों का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एयरफोर्स डे पर दिखेगा एयरफोर्स जवानों का जज्बा
विज्ञापन
साहिबाबाद। एयरफोर्स डे पर वायु सेना के जवानों का अदम्य साहस और देश के प्रति उनका जज्बा देखने को मिलेगा। आसमान में जहां फाइटर जेट की उड़ान और कलाबाजी देखने को मिलेंगी, वहीं जमीन पर अलग-अलग लड़ाकू विमानों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
इस बार वायु सेना अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। बड़ा कार्यक्रम वाराणसी में किया जा रहा है, लेकिन 8 अक्तूबर को हिंडन एयरफोर्स पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे पहले 6 अक्तूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। एयरफोर्स के पीआरओ ने बताया कि नियमानुसार अब बड़ा कार्यक्रम अलग-अलग शहरों में किया जाना है। इस बार वाराणसी में कार्यक्रम होगा, जबकि हिंडन पर गत वर्ष की तरह ही फुल ड्रेस रिहर्सल 6 को और 8 अक्तूबर को हेलीकॉप्टर से फ्लाई पास्ट किया जाएगा। कुछ फाइटर जेट हवा में कलाबाजियां भी दिखाते नजर आएंगे। इस बार किस थीम पर एयरफोर्स डे मनाया जाएगा, फिलहाल अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है।
इनसेट
प्रदर्शनी में देखने को मिलेंगे मिलिट्री हार्डवेयर
एयरफोर्सडे पर ग्राउंड में प्रदर्शन पर विभिन्न एयरक्राफ्ट के साथ ही मिलिट्री हार्डवेयर भी लगाई जाएंगी,इनमें आकाश सरफेस, एयर मिसाइल सिस्टम एवं सी-17 ग्लोबमास्टर भी पब्लिक के लिए रखा जाएगा।