{"_id":"579a58244f1c1b365a21edf8","slug":"the-situation-is-bad-in-the-state-the-politics-of-discrimination-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रदेश के हालात खराब, भेदभाव की राजनीति कर रही सपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रदेश के हालात खराब, भेदभाव की राजनीति कर रही सपा’
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘यूपी के हालात बहुत खराब हैं। प्रदेश की सपा सरकार भेदभाव की राजनीति कर रही है। जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं, लोगों की हत्याएं हो रही हैं। अवैध शराब और नशे का कारोबार फल-फूल रहा है।’ यह कहना है मेरठ से भाजपा विधायक रविंद्र भड़ाना का।
भाजपा विधायक बृहस्पतिवार को विजयनगर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यादव सिंह जैसे लोग जनता के करोड़ों रुपये की बंदरबांट करते हैं और सरकार उन्हें सीबीआई जांच से बचाने का प्रयास करती है।
मथुरा की तरह जमीनों पर कब्जे होते हैं और इसे मुक्त कराने में सुरक्षाकर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। यह सब सपा सरकार में ही संभव है, क्योंकि सरकार सिर्फ एक वर्ग विशेष को ही फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
उनका कहना था कि जनता की गाढ़ी कमाई से हिंडनपार में हज हाउस बना दिया गया, जबकि जरूरत यहां कन्या महाविद्यालय और सरकारी अस्पताल की है। विधायक का कहना था कि इस बार चुनाव में जनता सपा को सबक सिखा देगी।
प्रेसवार्ता में अशोक गोयल, अतुल गर्ग, आशा शर्मा, अनिल स्वामी, विजय मोहन, बलदेव राज शर्मा, राजीव अग्रवाल, सुरेंद्र नागर आदि मौजूद रहे।