फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The sisters had pressured the bank manager to sell the property

Ghaziabad News: बहनों ने बैंक मैनेजर पर प्रॉपर्टी बेचने का बनाया था दबाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The sisters had pressured the bank manager to sell the property
गाजियाबाद। जनपद हापुड़ के बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर रोहित बत्रा को फोन कर उनकी दोनों बहनों ने प्रॉपर्टी बेचने का दबाव बनाया। आफीसर सिटी प्रथम में सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट रोहित बत्रा और उनकी मां के नाम है। मां छोटी बेटी के पास रहती हैं और दोनों बहन और उनके पति इस फ्लैट को बेचने का दबाव बना रहे थे। बड़ी बहन से फोन पर नोकझोक होने के बाद रोहित बत्रा ने फ्लैट के टॉवर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ऐश्वर्या सिंह ने दोनों ननद और उनके पतियों के खिलाफ नंदग्राम थाने में आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि मृतक रोहित बत्रा की पत्नी ऐश्वर्या सिंह के मुताबिक उनके पति ने 24 नंवबर 2025 की दोपहर 3ः39 बजे उन्हें फोन किया। रोहित बत्रा ने पत्नी को बताया कि उनकी दोनों बहनों की कॉल आई थी। राजनगर एक्सटेंशन में स्थित फ्लैट को जबरन बेचने का दबाव बना रही हैं। दोनों बहनों के पति भी उन्हें धमकी दे रहे हैं। इस बात को लेकर उनकी बड़ी बहन प्रियंका पत्नी शान सेट्ठी से फोन पर नोकझोक भी हुई। इसके बाद उन्होंने घर आकर सारी बात बताने को कहा और फोन काट दिया। उसके बाद वह बाइक से गाजियाबाद स्थित फ्लैट पर पहुंचे और उसी टॉवर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। ऐश्वर्या सिंह ने प्रियंका सेट्ठी उनके पति शान सेट्ठी व सोनिका बत्रा और उनके पति आशीष चावला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


......

मोबाइल खोलेगा बैंक मैनेजर की आत्महत्या के राज

ऐश्वर्या सिंह के मुताबिक 24 नवंबर की दोपहर को उनकी दोनों बहनों से नोकझोक हुई। उनकी बड़ी बहन प्रियंका के पति शान सेट्ठी दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग में तैनात हैं और गुरुग्राम में रहते हैं। उसके बाद भी वह दोनों लगातार कॉल कर उन्हें धमकी देते रहे। इसकी रिकार्डिंग उनके पति के मोबाइल पर है। बैंक से अक्षय नाम के व्यक्ति उनके पास आए और बताया कि उनके पति ने उन्हें एक वाइस मैसेज भेजा है। इसमें वह पत्नी और बेटे की देखभाल करने और खुद आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। इसके बाद हापुड़ पुलिस को सूचना दी गई तो रोहित बत्रा की लोकेशन गाजियाबाद की मिली। बहनों से हुई बातचीत, धमकी और आत्महत्या से पहले रोहित बत्रा ने रिकार्ड किए गए वाइस मैसेज स्टॉफ, पत्नी और रिश्तेदारों को भेज दिए थे। ये सभी सुबूत पुलिस ने संरक्षित कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


......

30 लाख का बेचा था बुलंदशहर का मकान

ऐश्वार्या ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के राधा नगर में उनका मकान था। जिसे पति की मां, बहनों और उनके पतियों ने जबरन 30 लाख रुपये में बेच दिया। उनके पति के हिस्से की रकम भी हड़प ली। इसके बाद वह फ्लैट बेचने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के मुताबिक उनकी सास अपनी छोटी बेटी के पास रहती है और ससुर का वर्षों पूर्व निधन हो गया था। उनके ससुर स्वास्थ्य विभाग में थे और उनकी पेंशन भी उनकी सास और छोटी बहन खर्च कर रही हैं।


.....

वर्जन...

रोहित बत्रा के मोबाइल फोन से वाइस रिकार्डिंग और कुछ मैसेज व कॉल ऑडियो रिकार्डिंग मिली हैं। सभी साक्ष्यों को संरक्षित कर लिया है। मृतक की पत्नी ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-उपासना पांडे, एसीपी नंदग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed