फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The rape accused's file was closed by applying red ink

Ghaziabad News: लाल स्याही लगाकर बंद की दुष्कर्म के आरोपी की फाइल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The rape accused's file was closed by applying red ink
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी इंद्रजीत की पत्रावली लाल स्याही लगाकर बंद कर दी गई। नौ साल पहले किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी इंद्रजीत कुर्की के आदेश के बाद भी अदालत में पेश नहीं हुआ। पुलिस भी उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। पॉक्सो एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश लालबाबू ने आदेश दिया कि इंद्रजीत की पत्रावली पर लाल स्याही अंकित की जाए कि कभी भी विनिष्ट न किए जाने वाली पत्रावली है। पुलिस जब भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश करेगी तब सुनवाई शुरू हो जाएगी।


अदालत ने कहा कि गैर जमानती वारंट और कुर्की का आदेश करने और पुलिस आयुक्त से पत्राचार के बाद भी विजय नगर थाने की पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। जबकि अभियोजन की तरफ से सभी साक्ष्य पूरे कराए जा चुके हैं। अंतिम बहस के स्तर पर आरोपी फरार हो गया। अभियोजन की ओर से सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के घर में ताला बंद था। पड़ोस में जानकारी करने पर पता चला कि उसकी मां वहां अकेली रहती थीं। वह भी 15 दिन से घर नहीं थीं। घर पर ताला लगा था। घर का ताला बंद होने से कुर्की नहीं हो सकी। नोटिस उसके घर पर चस्पा कर दिया गया। भविष्य में अभियुक्त के मिलने की संभावना नहीं है। अदालत ने आदेश में कहा कि अभियुक्त को फरार घोषित किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed