फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Ramayana theme park is targeted to be completed by December, and will be a gift to the public soon.

Ghaziabad News: रामायण थीम पार्क को दिसंबर तक पूरा करने का रखा लक्ष्य, जल्द मिलेगी लोगों को सौगात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The Ramayana theme park is targeted to be completed by December, and will be a gift to the public soon.
गाजियाबाद। कोयल एन्क्लेव योजना में रामायण थीम पर आधारित पार्क के निर्माण कार्य को दिसंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्क के विकास, रखरखाव और संचालन के लिए एजेंसी के चयन के बाद से ही प्राधिकरण के अधिकारी कार्य को लेकर लगातार मंथन कर रहे थे। अधिकारियों का दावा है कि इसी वर्ष में दिसंबर तक पार्क का निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि थीम पार्क में आधुनिक तकनीक और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का समन्वय होगा। पार्क में फाइव डी मोशन चेयर थिएटर, मिरर हाउस, होलोग्राफिक प्रोजेक्शन, लाइट एंड साउंड शो के साथ रामायण के प्रमुख पात्रों की 15 मूर्तियां और कुल 45 कलात्मक प्रतिष्ठान स्थापित किए जाएंगे। परियोजना के पूर्ण होने पर न केवल गाजियाबाद को एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा, बल्कि यह सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन


प्राधिकरण द्वारा जारी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) के तहत चयनित एजेंसी को कार्य सौंप दिया गया है। बताया कि 22 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित रामायण थीम पार्क के विकास, रखरखाव एवं संचालन के लिए एजेंसी का निर्धारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत 10 वर्षों तक पार्क के संचालन और अनुरक्षण की जिम्मेदारी चयनित एजेंसी को दी गई है। रामायण आधारित थीम पार्क को 22,700 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed