फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The police reunited a missing two-and-a-half-year-old girl with her family.

Ghaziabad News: पुलिस ने लापता ढाई साल की बच्ची को परिजनों से मिलाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The police reunited a missing two-and-a-half-year-old girl with her family.
साहिबाबाद। थाना लिंकरोड पुलिस ने रविवार रात को बिछड़ी ढाई साल की मासूम बच्ची को उनके माता-पिता से सकुशल मिला दिया। बच्ची अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। एसीपी साहिबाबाद अमित कुमार सक्सेना ने बताया कि थाना लिंकरोड क्षेत्र में पीआरवी-9270 टीम को एक लावारिस हालत में रोती हुई ढाई साल की बच्ची मिली। उम्र कम होने के कारण वह अपनी पहचान नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने परिजन की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस झंडापुर में किराए पर रहने वाले बच्ची के पिता धर्मराज और मां गीता तक पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची को परिजन से मिला दिया। उधर, बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने गाजियाबाद पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed