फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The owners kept guarding it, while land mafias sold off land worth crores

Ghaziabad News: रखवाली करते रहे मालिक, करोड़ों की जमीन बेच गए भू-माफिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The owners kept guarding it, while land mafias sold off land worth crores
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित रीना विहार में करीब 1900 वर्ग मीटर के छह प्लाटों को भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेजों पर बेच दिया। यह बिक्री ऐसे समय में हुई है जब हर रोज प्लाॅट मालिक इनकी निगरानी कर रहे थे। तीन विभागों से एनओसी भी ली हुई है, फिर भी फर्जीवाड़ा हो गया। अब पीडि़त परिवार ने इस मामले में एसपी और एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन


हापुड़ के आलोक कॉलोनी निवासी प्रफुल्ल तापडिय़ा ने बताया कि रीना विहार में वर्ष 1986 में उन्होंने छह प्लाॅट खरीदे थे। एक प्लाॅट उनके, एक उनके भाई प्रसन्न तापडिय़ा और चार प्लाॅट उनकी माता माया देवी तापडिय़ा के नाम थे। सभी छह प्लाॅटों की बाउंड्री कर गेट भी लगाया हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एचपीडीए से इन प्लाॅटों का उन्होंने नक्शा पास कराया। पीडब्ल्यूडी से एनओसी ली और नगर पालिका से टैक्स संबंधी रसीदें भी कटवायीं। चहारदीवारी भी की हुई है, हर रोज प्लाॅट पर हमारा आना जाना रहता है। मार्च महीने में एक भूमाफिया ने हमारे सभी प्लाॅट फर्जी दस्तावेजों से किसी अन्य को बिक्री कर दिए। जिसने प्लाट खरीदे हैं, वह अपना गेट लगाने पहुंचा तो इस फर्जीवाड़े की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमाफिया इतने शातिर निकले कि उन्होंने बैनामा चेन बनाने के लिए बिना रकम प्राप्त किए ही बैनामा किए। इस फर्जीवाड़े के बाद से परिवार दहशत में है। पीडि़त ने बताया कि भूमाफिया अब धमका रहे हैं और फैसला करने का दबाव बना रहे हैं, इनमें एक माफिया खुद को एक जनप्रतिनिधि का करीबी भी बताता है।


---

जिले में फर्जी बैनामा चेन बनाकर धड़ल्ले से चल रहा खेल

फर्जी बैनामा चेन बनाकर भूमाफिया धड़ल्ले से यह खेल कर रहे हैं। दरअसल, भू माफिया किसी भी खाली पड़े प्लॉट को अपना बताकर फर्जी कागजों से उसका सौदा कर देते हैं। नंबर एक की रकम खाते में आती है, जबकि नंबर दो का पैसा जो अधिक होता है, वह कैश में मिलता है। मामला यदि खुल भी जाए तो माफिया नंबर एक का पैसा ही वापस करते हैं, नंबर दो का हड़प लेते हैं। यही वजह है कि प्लाटों पर माफिया की नजर रहती है।

----

कोट

शिकायत के आधार पर मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।--ईला प्रकाश, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed