फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The municipal corporation's robot will clean deep drains in 20 minutes.

Ghaziabad News: गहरे नालों को 20 मिनट में साफ कर देगा नगर निगम का रोबोट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation's robot will clean deep drains in 20 minutes.
नाले साफ करने वाला नगर निगम का रोबोट। स्रोत: नगर निगम - फोटो : mathura
गाजियाबाद। शहर के नालों की सफाई के लिए आया रोबोट 36 फीट गहराई में जाकर काम करेगा। यह 5 लोगों के बराबर काम करने की क्षमता रखता है। इसी रोबोट से शहर के ब्लॉक सीवरेज मैनहोल की सफाई अब बिना किसी परेशानी और जानमाल के नुकसान के हो सकेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी शुरुआत की। लगभग 70 लाख रुपये का एक रोबोट नगर निगम के पास आ गया है। इसकी क्षमता और कार्य देखकर आगे दो रोबोट और मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन

महाप्रबंधक जलकल कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत तैयार रोबोट बंद सीवरेज के मैनहोल को बिना किसी जोखिम के महज 20 मिनट में खोलने की क्षमता रखता है। इसमें आठ तरह के गैसों की पहचान करने क्षमता है। इसके अलावा इसके आगे हाईटेक कैमरा लगाया गया है। जो नीचे चल रहे कार्यों को ऊपर मॉनिटर पर दिखाता रहेगा। अभी तक आगरा, प्रयागराज और लखनऊ में इसके प्रयोग से सीवर की सफाई का कार्य किया जा रहा है। वहीं कई अन्य स्थानों पर इसके खरीदने की प्रक्रिया भी चल रही है लेकिन गाजियाबाद में सीवर सफाई के लिए आया रोबोट सबसे आधुनिक है। यह सबसे अधिक 36 फीट की गहराई में जाकर सफाई कर सकेगा।
विज्ञापन

पांच आदमी का कार्य करेगा अकेले
शहर में सीवर सफाई की व्यवस्था देखने वाली वीए टेक वॉबेग के गाजियाबाद के प्रोजेक्ट हेड अनुज त्रिपाठी ने बताया कि कई बार सीवर सफाई के कार्यों में हानिकारक गैसों के कारण हादसे हो चुके हैं। अब यह रोबोट एक बार में पांच आदमियों के बराबर कार्य कर सकेगा। इसे संचालन के लिए एक व्यक्ति की जरूरत होगी। रोबोट के आने से सीवर सफाई के लिए कर्मचारियों को उसमें उतरने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा रोबोट
रोबोट एक रिमोट संचालित रोबोट है, जिसे विशेष रूप से सीवर की सफाई के लिए डिजाइन किया गया है। अपने उन्नत बकेट सिस्टम के साथ ये रोबोट बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता के कम समय में मैनहोल को कुशलतापूर्वक सफाई करता है। इसका वजन करीब 50 किलोग्राम है। इसे सीवर के मैनहोल के ऊपर खड़ा कर ऑपरेट किया जाता है। ये रोबोट ब्लॉक सीवरेज मैनहोल को खोलने से लेकर गटर की गहराई, चौड़ाई के हिसाब से पाइप को सेट करता है। ऑपरेटिंग के दौरान इसकी कार्बन फाइबर पाइप सीवरेज के मैनहोल के अंदर चली जाती है। पाइप के आगे लगाया गया बाल्टीनुमा हाथ का उपकरण मैनहोल से कचरा उठाकर इसे बाहर निकालेगा। इसके साथ रोबोट में लगे सेंसर मैनहोल में जहरीली गैस का संकेत भी ऑपरेटर तक भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed