फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The mastermind father had stolen the doctor's house with his son and thieves after being released from jail.

Ghaziabad News: जेल से छूटकर मास्टरमाइंड पिता ने बेटे और चोरों संग की थी चिकित्सक के घर चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The mastermind father had stolen the doctor's house with his son and thieves after being released from jail.
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने डॉ. ललित मोहन कौशिक के फ्लैट में चोरी करने वाले मास्टरमाइंड पिता रईस उसके बेटे शाकिब संग सराफ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने फ्लैट में करीब 50 लाख के गहने और नकदी चोरी की थी। पुलिस ने चारों से 16.60 लाख के गहने, तीन फोन, हुंडई कार बरामद की है। मास्टरमाइंड पिता ने बरेली और हापुड़ में कई चोरियां कीं। वह डेढ़ साल पहले जेल से छूटने के बाद चोरियां करने लगा था। पुलिस गिरोह के भागे दो सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डीसीपी शुभम पटेल ने बताया कि मोदीनगर के बिसोखर मस्जिद के पास रहने वाले रईस उसके बेटे शाकिब और सराफ दिलीप व उसके बेटे शुभम कुमार को राजेंद्रनगर सेक्टर-3 से गिरफ्तार किया है। 15 अगस्त को डॉ. ललित मोहन कौशिक फ्लैट का ताला लगाकर रिश्तेदार से मिलने गए थे। इस बीच रईस और शाकिब ने शाहनवाज व सलमान के साथ मिलकर अलमारी व ड्रेसिंग टेबल 50 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। घटना के बाद चारों अलग-अलग जगह पर छिप गए थे।
विज्ञापन

स्वाट टीम और पुलिस ने सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान कर दबिश दी। इस बीच मौका पाकर चारों ने माल को आपस में बांट लिया और पिता रईस-पुत्र शाकिब ने गहनों को दिलीप को बेच दिए थे। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सराफ दिलीप ने बेटे शुभम के साथ मिलकर गहने रात में गला दिए और उन्हें ग्राहकों को बेच दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 लाख का सोना और 60 हजार की चांदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने पूछताछ के बाद रईस व शाकिब से घटना में प्रयुक्त हुंडई कार बरामद की है। दोनों ने बताया कि वे चोरी के लिए गिरोह के सदस्यों को कमीशन का लालच देते थे लेकिन बाद में माल को आपस में बराबर बांट लिया। इससे पहले रईस ने बरेली और हापुड़ के अलावा पश्चिम क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

स्वाट टीम अब शाहनवाज और सलमान की तलाश में दबिश दे रही है। घटना को अंजाम देने के लिए रईस और शाकिब ने हुंडई कार को चिकित्सक के घर से कुछ दूर खड़ी कर दी थी। चारों ने चोरी के बाद कार मोदीनगर के खेतों में छुपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed