फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The magistrate has been sold... where should I appeal for justice?

Ghaziabad News: मजिस्ट्रेट बिका है... इंसाफ की गुहार लगाऊं कहां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The magistrate has been sold... where should I appeal for justice?
गाजियाबाद। कविनगर के महिंद्रा एंक्लेव में पड़ोसियों से परेशान होकर एक फरवरी को फंदा लाकर जान देने वाली आरती सचान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो 31 जनवरी का बताया जा रहा है। 57 सेकंड के वीडियो में आरती पड़ोसियों से परेशान होकर आखिरी बार जान देने की प्रयास और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

वीडियो में आरती ने कहा है, हेलो एवरीवन, मैं आज लास्ट कोशिश कर रही हूं इस दुनिया से जाने की क्योंकि मेरे जो पड़ोसी हैं, वो मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं। पुलिस वाले मेरे साथ बदतमीजी पर बदतमीजी कर रहे हैं। मजिस्ट्रेट लोगों से बिका हुआ है, तो इंसाफ की गुहार लगाऊं तो कहां लगाऊं तो इसीलिए मैं आज अपनी जिंदगी को खत्म करने की कोशिश कर रही हूं। अगर मेरी जिंदगी खत्म नहीं हुई तो मेरी जिंदगी को हजार लानतें हैं। थैंक्यू सो मच, बस इतनी सी ही बात कहनी थी।
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

आरती के पति मनोज सचान ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुसाइड नोट पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं है तो वीडियो के आधार पर क्या ही कार्रवाई करेगी। वह परेशान हो चुके हैं। मनोज सचान ने बताया कि 31 जनवरी को आरती ने बेटे को 11 बजे वीडियो व्हाट्सएप पर भेजी थी। उन्हें इसकी जानकारी बुधवार को हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




200 जीबी का डाटा लेकर की जा रही जांच

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में वीडियो सामने आया है। इसकी भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। करीब 200 जीबी का डाटा लिया गया है। पूरी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed