{"_id":"6a401a5099eab596df064694","slug":"the-injured-man-lay-writhing-in-pain-while-the-thieves-fled-with-the-stolen-brass-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-918495-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तड़पता रहा घायल...पीतल चोरी कर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तड़पता रहा घायल...पीतल चोरी कर भागे लोग
विज्ञापन
मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर दो मालवाहक वाहनों की टक्कर के बाद पीतल के बुश से भरा एक कैंटर पलट गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल होकर फंस गया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने घायल चालक की मदद करने के बजाय कैंटर से बुश चोरी कर लिए। कंपनी प्रबंधन ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी मसूरी अजय कुमार ने बताया कि मेरठ स्थित ओम लॉजिस्टिक्स लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक मोहम्मद इरशाद रिजवी के अनुसार, 20 जून को कंपनी का कैंटर पीतल के बुश लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पीछे से आए वाहन ने कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर पलट गया और चालक वाहन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोप है कि सुबह करीब चार बजे हुए हादसे के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बाहर निकालने के बजाय कैंटर से सामान निकालकर ले गए। कुछ देर बाद पहुंची एनएचएआई की रेस्क्यू टीम ने चालक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कंपनी अधिकारियों के अनुसार, जांच में छह बॉक्स गायब मिले, जिनमें करीब दो लाख रुपये मूल्य के पीतल के बुश थे। एसीपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।