फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The head husband raped the doctor at gunpoint, also molested the daughter.

Ghaziabad News: प्रधान पति ने पिस्टल तानकर डॉक्टर से किया दुष्कर्म, बेटी से भी छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
The head husband raped the doctor at gunpoint, also molested the daughter.
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में डॉक्टर पर पिस्टल तानकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है बागपत के प्रधान पति मिंटू उर्फ सुनील ने शादी का झांसा देकर दो साल से जबरन संबंध बनाए थे। अब इन्कार करने पर आरोपी ने मारपीट की। शोर मचाने पर बचाने आई बेटी से भी छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कॉलोनी में रहने वाली डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी कि बागपत में रहने वाले मिंटू उर्फ सुनील उनके क्लीनिक पर आता था। इसी दौरान आरोपी सुनील ने उनसे नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी। बातचीत में उन्हें शादी करने का झांसा दिया। आरोपी 10 फरवरी की रात उनके घर पहुंचा और पिस्टल तानकर उनसे दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनका वीडियो और अश्लील फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिए।
विज्ञापन

आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। डॉक्टर का आरोप है कि प्रधान पति 15 मार्च की रात 10:20 बजे जबरदस्ती उनके फ्लैट में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो बेटी बचाने के लिए दौड़ी लेकिन आरोपी ने बेटी को भी पकड़कर उससे छेड़छाड़ की। साथ ही दोनों से फ्लैट में मारपीट की। उन्होंने मौका पाकर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वहां से भाग गया। डॉक्टर और उनकी बेटी ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत देकर दुष्कर्म, मारपीट, ब्लैकमेलिंग, छेड़छाड़ और धमकी का मुकदमा कराया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपी बागपत निवासी मिंटू उर्फ सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed