बुलंदशहर। भारत स्काउट और गाइड जनपद बुलंदशहर के तत्वावधान में ललिता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रथम व द्वितीय सोपान गाइड शिविर का आयोजन किया गया। जिला संगठन आयुक्त व सहायक लीडर ट्रेनर पवन कुमार राठी ने बताया कि छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान तालियां बजाना, झंडों को बांधना व फहराना, ध्वज संबंधी जानकारी, मीनार निर्माण, संचार कौशल विकास व टीमवर्क के महत्व को व्यावहारिक रूप से सिखाया गया। सहायक लीडर ट्रेनर अमित कुमार ने भी जरूरी बात बताई। विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता रस्तोगी व संस्थापक सदस्य संतोष कंसल का स्कार्फ व बैज भेंट कर स्वागत किया गया।
शिविर के समापन पर छात्राओं ने सीमित संसाधनों में जीवन यापन की कला, अनुशासन, टीमवर्क व आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं की ओर से कैंपिंग, टेंट पिचिंग, बिना बर्तनों के भोजन निर्माण फूड प्लाजा प्रदर्शन आदि गतिविधियों ने सभी को प्रभावित किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद