फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The girl who came to her maternal home after divorce was killed by her father

Ghaziabad News: तलाक के बाद मायके आई युवती की पिता ने की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
The girl who came to her maternal home after divorce was killed by her father
गाजियाबाद। डासना के धोबीवाला मोहल्ले में मायके में रह रही रुखसार (28) की शनिवार की रात में उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप पिता अहमद अली पर है, जो फरार हो गया है। भाई अमजद ने मसूरी थाने में उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रुखसार का 10 दिन पहले ही 12 जुलाई को पति इंतजार से तलाक हुआ था। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि अहमद तलाक के लिए बेटी को ही जिम्मेदार मानता था। उसका यह मानना ही हत्या की वजह बना।
विज्ञापन

तलाक के बाद से रुखसार इद्दत (तलाक के बाद लगभग चार माह का समय ) में थी। फैक्टरी में काम करने वाले इंतजार निवासी कल्लूगढ़ी के साथ उसका निकाह आठ साल पहले हुआ था। अमजद ने पुलिस को बताया कि इंतजार को शक था कि रुखसार किसी युवक से फोन पर बात और चैटिंग करती है। इसी पर दोनों में तकरार रहती थी। झगड़ा होने पर रुखसार मायके चली आती थी। अब्बा को लगता था कि बेटी की वजह से परिवार की बदनामी हो रही है। इसलिए, वह उससे नाराज रहते थे। उसका तलाक होने के बाद उनकी नाराजगी और बढ़ गई।
विज्ञापन

वह तलाक के बाद से इस्लामनगर में दादी के साथ रह रही थी। तीन दिन पहले ही उनके (अब्बा के) घर आई थी। शनिवार की रात उसकी अब्बा से कहासुनी हुई थी। वह सुबह उठा तो घर में अब्बा नहीं थे, रोज उससे पहले उठ जाने वाली बहन भी नजर नहीं आई तो उसने अम्मी जमीला से पूछा। जवाब मिला कि उन्हें कुछ जानकारी नहीं। बहन के कमरे में जाकर देखा तो बिस्तर पर उसका शव पड़ा था। गले में दुपट्टे का फंदा लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




तलाक के बाद खाना-पीना छोड़ दिया था
रुखसार का निकाह कल्लूगढ़ी निवासी इंतजार से लगभग आठ साल पहले हुआ था। कोई संतान नहीं हुई थी। निकाह के बाद से ही दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। इंतजार ने अदालत के जरिये तलाक दिया था। अमजद ने बताया कि तलाक होते ही बहन गहरे तनाव में आ गई थी और अवसाद में चली गई थी। उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। इसी वजह से उसने कुछ समय के लिए दादी के पास रहना तय किया था।




दर्ज कराया था अपहरण का केस
इंतजार के भाई ने छह दिन पहले छह जुलाई को मसूरी थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि रुखसार ने अपने नजदीकी शाहरुख निवासी इस्लामनगर से कहकर इंतजार का अपहरण करा दिया है। यह भी कहा गया था कि इंतजार को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इस मुकदमे के बाद रुखसार का उसके पिता से झगड़ा हुआ था।





गिरफ्तारी का प्रयास
एसीपी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि आरोपी अहमद की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। हत्या की वजह के बारे में परिजनों से काफी जानकारी मिली हैं। कई और लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed