फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The girl was threatened with murder if she did not agree to friendship

Ghaziabad News: दोस्ती नहीं करने पर युवती को दी हत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The girl was threatened with murder if she did not agree to friendship
गाजियाबाद। मनचले से परेशान युवती ने एसीपी नगर कोतवाली से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार एक मनचला उसका रोजाना पीछा करता है। रास्ते में दोस्ती का दबाव बनाता है। विरोध करने पर युवती को हत्या की धमकी दी है। नगर कोतवाली ने मनचले गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को उनके कार्यालय में एक युवती परिजनों के साथ पहुंची। युवती ने बताया कि वह क्षेत्र में ही एक सर्राफ के शोरूम पर नौकरी करती है। आरोप है कि जब वह घर से शोरूम के लिए निकलती है तो बाइक सवार युवक उनका पीछा करता है। सुबह-शाम घर के बाहर बैठकर उन्हें घूरता रहता है। रास्ते में दोस्ती करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार दोस्ती का विरोध करने पर मनचले ने युवती को हत्या की धमकी दी। विरोध पर परिजनों से अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गया। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed