फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The festival special was delayed by eight hours and the fare was 1.5 times higher

Ghaziabad News: डेढ़ गुना ज्यादा किराया फिर आठ घंटे देरी से चली त्योहार स्पेशल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The festival special was delayed by eight hours and the fare was 1.5 times higher
गाजियाबाद। नई दिल्ली त्योहार स्पेशल 04053 रविवार को अपने निर्धारित समय से आठ घंटे देरी से चली। इसको यहां तड़के तीन बजे पहुंचना था, लेकिन यह यहां पर दिन में 11 बजे पहुंची। स्पेशल ट्रेन में डेढ़ गुना ज्यादा किराया चुकाने के बावजूद ट्रेन के आठ घंटे देरी से चलने से यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेन में सवार यात्री खुशीराम ने इस संबंध में रेलमंत्री को ट्वीट कर इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। उनका कहना है कि इस वक्त मौसम भी साफ है। कई ट्रेनें भी कैंसिल हैं। इसलिए ट्रैक में भी कम दबाव है। फिर भी ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ रही है। इसके अलावा रेवाड़ी मेरठ कैंट पैसेंजर एक घंटे, योगा एक्सप्रेस 45 मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस 25 मिनट, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 35 मिनट, दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर 20 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed