{"_id":"6a21d9c935a3a208360e505f","slug":"the-family-of-the-milk-trader-started-a-sit-in-again-on-chiraudi-road-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19735-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दूध कारोबारी के परिजन ने चिरौड़ी मार्ग पर फिर शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दूध कारोबारी के परिजन ने चिरौड़ी मार्ग पर फिर शुरू किया धरना
विज्ञापन
लोनी। गनौली गांव निवासी दूध कारोबारी ओंकार उर्फ ओमन का छह दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इससे आक्रोशित परिजन ने बृहस्पतिवार को फिर चिरौड़ी सड़क पर टेंट लगाकर धरना देना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को सह देने वाले बुलंदशहर के नया गांव निवासी संदीप भाटी, संदीप कुमार, खनौदा निवासी राहुल और दौसा निवासी सुमित व अमित हैं। सभी ने अपहरण की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि रंजिश के चलते अपहरण किया गया था। अब तक 17 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पीड़ित परिजन से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को कई नेता पहुंचे और पुलिस से एक नेता की नोकझोंक भी हुई।
दरअसल, 30 मई को खरखड़ी अंडरपास के नजदीक से दूध कारोबारी को गोली मारकर अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में गांव के पांच युवकों को नामजद कराया गया। अब तक पुलिस 17 आरोपियों को साजिश और सह देने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। बीते मंगलवार को नाराज परिजन ने चिरौड़ी मार्ग पर सात घंटे तक लगाया था। पुलिस ने 48 घंटे की मोहलत मांगते हुए धरना खत्म कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस को दी गई मोहलत खत्म हो गई तो आक्रोशित परिजन ने चिरौड़ी मार्ग पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। उधर, बृहस्पतिवार को पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. विनोद बंसल, भाजपा नेता ईश्वर मावी, रालोद नेता कपिल चौधरी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी ने परिजन को समर्थन दिया।
-- -- --
डीसीपी ग्रामीण और मुखिया गुर्जर में हुई नोकझोंक
दूध कारोबारी के परिजन चिरौड़ी में धरने पर बैठे हुए हैं और उनको समर्थन देने के लिए पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर पहुंचे। उधर, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी भी वहीं पर मौजूद थे। इस दौरान मुखिया ने पुलिस आयुक्त को धरने पर बुलाने की मांग की। इस बात पर डीसीपी और मुखिया के बीच नोकझोंक होने लगी। मुखिया ने डीसीपी से कहा कि डगरपुर में युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने बंथला चौकी फूंक दी थी। इस बात पर डीसीपी ने उनसे कहा कि वह धमकी न दें। पुलिस अपना काम कर रही है। इस बात मुखिया गुर्जर ने ऊंची आवाज में बात की तो दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान ग्रामीण भी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एकजुट हो गए। हालांकि बुजुर्गों ने मामले को संभालते हुए दोनों को शांत कराकर बातचीत शुरू की। इसके बाद पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने परिजन को अब तक की कार्रवाई की जानकारी देने के लिए पांच लोगों को थाने पर बुलाया।
विज्ञापन
-- -- -
पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। अब अपहरण के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार करके अहम जानकारी हासिल कर चुकी है। पुलिस आसपास के थानों में अज्ञात शवों की पहचान को लेकर गंभीर है। धरने पर बैठे परिजन को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
सुरेंद्र नाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण।
-- --