फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Chief Minister monitored from Lucknow and the DM from the district.

Ghaziabad News: लखनऊ से मुख्यमत्री ने जिले से डीएम ने की निगरानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister monitored from Lucknow and the DM from the district.
गाजियाबाद। जिलाधिकारी के जनसुनवाई की निगरानी लखनऊ से मुख्यमंत्री ने की और जिले से सभी अधिकारियों के जनसुनवाई की निगरानी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने की। डीएम कार्यालय के अंदर लगे स्क्रीन से लखनऊ से मॉनिटरिंग होती रही। वहीं जिलाधिकारी ने टैबलेट के जरिये अन्य अधिकारियों को जोड़कर रखा। जनसुनवाई के दौरान जिले के जो अधिकारी देर से जुड़े उनपर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि मोबाइल या एप में जो भी समस्या है वह एक दिन में ठीक कर लिया जाए और शनिवार से समय पर सभी अधिकारी जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगें और मेरे साथ जूम एप पर जुड़ें रहेंगे। जिससे जनता दर्शन में आई शिकायतों का संबंधित अधिकारी तत्काल निस्तारण करा सकेंगे। इस दौरान दिव्यांगजनों की शिकायतें, शस्त्र लाइसेंस, पीएम सूर्यघर योजना सहित जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायतें आईं। इस दौरान प्रताप विहार से पहुंचे नरोत्तम सिंह ने बताया कि उनका प्रतापविहार में खोखा था, जिसको नगर निगम की टीम ने तोड़ दिया। वह काफी परेशान हैं और खोखा दिलवाने की मांग करने आए हैं। एक और दिव्यांग जो प्रतापविहार निवासी थे, उनकी भी यही मांग थी कि उनको खोखा दिलवाया, जिससे वह अपने परिवार का पालनपोषण कर सकें। इसके अलावा लाल कुआं निवासी दीपा नामक महिला ने भी पैरों में पानी भरने की समस्या बताते हुए इलाज में मदद की मांग की। जिलाधिकारी ने एप से जुड़े सीएमओ को निर्देश दिया कि वह महिला का इलाज कराएं। लोनी निवासी प्रदीप ने बताया कि उनकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा था, जिसके लिए पिछले 20 वर्ष से परेशान था। अबकी बार यहां शिकायत के बाद इसका निस्तारण हो गया है। इसके लिए धन्यवाद देने आया हूं। जनसुनवाई के दौरान एडीएम एलए अवनीश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. सन्तोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed