{"_id":"587f9e424f1c1b700df006dd","slug":"the-car-was-not-working-so-hnk-blue-light-utrwai","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनक भी काम न आई...एसओ ने कार से नीली बत्ती उतरवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनक भी काम न आई...एसओ ने कार से नीली बत्ती उतरवाई
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
एसओ मुरादनगर ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे एक अफसर की प्राइवेट कार पर लगी नीली बत्ती उतार दी। हालांकि इस दौरान अफसर ने एसओ को हनक दिखा कर रौब में लेने की कोशिश की, मगर उनकी नहीं चली।
नामांकन प्रक्रिया केकारण इन दिनों कलक्ट्रेट छावनी बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक अफसर नीली बत्ती लगी कार से कलक्ट्रेट आए। एसओ मुरादनगर हरिदयाल यादव ने उन्हें रोका।
इस पर अफसर नाराज हो गए और बोले कि वे उप निर्वाचन अधिकारी हैं, नीली बत्ती लगी कार में जा सकते हैं। दूसरी तरफ, एसओ का कहना था कि प्राइवेट कार पर नीली बत्ती लगाने का उन्हें अधिकार नहीं है, लिहाजा चुनाव आयोग के निर्देशों केअनुसार उन्हें नीली बत्ती उतारनी पड़ेगी।
विज्ञापन
कुछ देर तक दोनों में हॉट टॉक होती रही। बाद में एसओ ने कार से नीली बत्ती उतार दी। इसके बाद अफसर नाराज होकर कलक्ट्रेट में चले गए। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि वह कौन से विभाग के अफसर थे। इस संबंध में एसओ मुरादनगर का कहना है कि वह चुनाव आयोग के आदेशानुसार अपनी ड्यूटी कर रहे थे।