फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The accused vandalized the religious site and took away the debris

Ghaziabad News: धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, मलवा भी ले गए आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The accused vandalized the religious site and took away the debris
गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ अराजक तत्व मजार जैसे धार्मिक स्थल में गैती और हथौड़ों से तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनातन धर्म से संबंधी एक गाना भी वायरल किया गया है। नगर कोतवाली पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों में एक नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि वीडियो नवयुग मार्केट स्थित बिहारी नगर का बताया जा रहा है। मौके पर टीम भेजकर जांच की गई, लेकिन वहां कोई धार्मिक स्थल नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने भी धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ होने की बात से इन्कार कर दिया। इस मामले की पुलिस को शिकायत भी नहीं दी गई। हालांकि वीडियो में इस स्थान पर तोड़फोड़ करते और रेहड़ी में उसका मलवा भरकर ले जाते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेकर उपनिरीक्षक अंकित राठौर ने केस दर्ज कराया है। वीडियो में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे आदर्श दूबे और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पहचान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन


...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed