फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The accused in the fake passport case will be questioned in jail today.

Ghaziabad News: फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपियों से आज जेल में होगी पूछताछ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The accused in the fake passport case will be questioned in jail today.
गाज़ियाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में फर्जी पतों पर जारी हुए 22 पासपोर्ट मामले में जेल में बंद आरोपियों से सोमवार को पुलिस पूछताछ करेगी।अर्जी की सुनवाई के बाद पूछताछ करने के आदेश कोर्ट ने पुलिस को दिए थे। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में भी है।
विज्ञापन

पूछताछ में अहम जानकारी मिलने की संभावना है। इस फर्जीवाड़े के खुलासे में और कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आने के कयास लगाए जा रहे हैं। मामले में 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पांच आरोपी जेल में बंद हैं। इनसे पूछताछ के लिए सोमवार को पुलिस डासना जिला कारागार जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमैन अरुण कुमार, विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा, दो आवेदक अमनदीप सिंह और उनकी मां सातवंत कौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में भोजपुर थाने के मुंशी दीपक कुमार को आरोपितों से सांठगांठ के आरोप में निलंबित किया जा चुका है। भोजपुर थाना अध्यक्ष सचिन कुमार, फरीदनगर चौकी प्रभारी रूस्तम सिंह, चुडियाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार समेत भोजपुर थाने में तैनात दारोगा रामकुमार, प्रशांत संसरवाल, महेंद्र सिंह, विकास सैनी, अंकित कुमार और आदित्य गौतम को लाइन हाजिर किया गया था। दो सिपाहियों मुरादनगर थाने में तैनात सिपाही संदीप और मोदीनगर थाने में तैनात विनीत को भी लाइन हाजिर किया जा चुका है। एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जिनके पासपोर्ट जारी हुए थे, वह रद्द हो चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर आज जांच अधिकारी जेल में जाकर पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed