फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thakurdwara flyover will be wide, Chaudhary mode and elevated corridor will be built on railway road

Ghaziabad News: ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर होगा चौड़ा, चौधरी मोड और रेलवे रोड पर बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Thakurdwara flyover will be wide, Chaudhary mode and elevated corridor will be built on railway road
राजीव शर्मा
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली के दिलशाद गार्डन बॉर्डर से लेकर लालकुआं तक जीटी रोड का कायाकल्प जल्द ही शुरू होगा। जीटी रोड का हस्तांतरण मिलने के बाद एनएचएआई ने करीब 18 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर यातायात सुगम बनाने के लिए तीसरी बार संशोधित डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बना ली है। सांसद व सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह के प्रस्ताव पर बनाई गई डीपीआर में नौ महत्वपूर्ण कार्याें को शामिल किया गया है। इसमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के नीचे लालकुआं चौराहे पर अंडरपास का निर्माण, चौधरी मोड़ और रेलवे रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर और ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर की जगह चौड़े पुल का निर्माण शामिल है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
शहर के बीच से होकर गुजर रही इस जीटी रोड के कायाकल्प के लिए बीते मई माह में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। बैठक में मिले कई सुझावों को भी डीपीआर में शामिल किया गया है। एनएचएआई ने पूर्व में जीटी रोड के किनारे नाला निर्माण का प्रावधान नहीं किया था लेकिन नगर निगम अधिकारियों के प्रस्ताव पर अब नाला निर्माण भी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। करीब 18 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के कायाकल्प को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। नौ महत्वपूर्ण कार्याें में से सात कार्य पहले चरण में पूरे कर लिए जाएंगे, जबकि दो कार्य दूसरे चरण में पूरे किए जाएंगे। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


पहले चरण में कराए जाएंगे यह काम
- पहले चरण में लालकुआं पर अंडरपास बनाया जाएगा, ताकि गाजियाबाद से दादरी की ओर आने-जाने वाला ट्रैफिक जाम में न फंसे और आवागमन आसान हो सके।
- मौजूदा जीटी रोड का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसमें पूर्व से बनीं पुलियाओं और छोटे पुलों को भी चौड़ा किया जाएगा।
- चौधरी मोड़ और रेलवे रोड कट पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा, ताकि ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके।
- लालकुआं से ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर तक मौजूदा फुटपाथों पर व्हाइट टॉपिंग कराई जाएगी। पैदल राहगीरों को चलने के लिए फुटपाथ मिलेंगे।
- ठाकुरद्वारा से दिल्ली बॉर्डर तक फुटपाथ बनाया जाएगा।
- दिशा सूचक बोर्ड, वाहन चालकों के लिए जरूरी चिन्ह लगाए जाएंगे।
- सड़क के दोनों और लैंडस्केपिंग और सुंदरीकरण कराया जाएगा।

दूसरे चरण में ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर होगा चौड़ा
प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में दो सबसे महत्वपूर्ण काम कराए जाएंगे। इसमें ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर को चौड़ा किया जाएगा। अब मंथन किया जा रहा है कि इस फ्लाईओवर को तोड़कर दूसरा बनाया जाएगा या इसी के बगल में दूसरा पुल बनाकर यातायात सुगम बनाया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारी दोनों पहलुओं पर मंथन कर रहे हैं। इसके अलावा मेरठ मोड़ पर मेरठ की ओर जाने के लिए कर्व फ्लाईओवर बनाया जाएगा, ताकि लालकुआं की ओर से मेरठ रोड पर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से होकर गुजर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव पर निशाना
डीपीआर स्वीकृत हो जाने के बाद एनएचएआई इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह प्रोजेक्ट स्थानीय सांसद व सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। जीटी रोड के चौड़ीकरण और कायाकल्प के इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाने से लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है।


जीटी रोड पर के चौड़ीकरण और निर्बाध यातायात के लिए एनएचएआई की ओर से बनाई गई डीपीआर की स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस प्रकिया को पूरा करने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। गाजियाबाद ही नहीं, दिल्ली, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर समेत कई जिलों के वाहन चालकों को इस प्रोजेक्ट का फायदा मिलेगा। - वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री व सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed