Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tenants will now also be able to become voters; they will submit Form-6 along with an affidavit.

Ghaziabad News: अब किरायेदार भी बन सकेंगे मतदाता, शपथ पत्र से भरेंगे फॉर्म-6

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tenants will now also be able to become voters; they will submit Form-6 along with an affidavit.
प्राथमिक विद्यालय में वोट बनवाते अभिभावक। स्रोत: सूचना विभाग - फोटो : बुधवार को टीटीजेड के मुद्दे पर हुई बैठक में मौजूद पीसीबी अधिकारी व उद्यमी। स्रोत: विभाग
गाजियाबाद। मतदाताओं को सूची में जोड़ने का कार्य जारी है। यहां किराए पर रहने वाले लोगों का नाम सूची में जोड़ने में सबसे अधिक समस्या आ रही है। इस मामले में निर्वाचन विभाग की तरफ से किरायेदारों से रेंट एग्रीमेंट, गैस कनेक्शन की जानकारी या फिर गाजियाबाद में बैंक खाते की जानकारी मांगी जा रही है। कई स्थानों पर लोगों के पास रेंट एग्रीमेंट नहीं है और गैस कनेक्शन बंद होने के कारण उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। ऐसी स्थिति में वे फॉर्म-6 नहीं भर रहे हैं।
विज्ञापन




इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी सिंह ने बताया कि रेंट एग्रीमेंट या गैस कनेक्शन नहीं होने की स्थिति में लोग अपने स्तर पर शपथ पत्र दे सकते हैं। इसकी ईआरओ जांच करेंगे और संतुष्ट होने पर नाम जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 जरूर भरें। जो लोग किराए पर रह रहे हैं, उनका नाम भी सत्यापन के बाद जोड़ा जाएगा। अभी तक जिले में 23,24,513 मतदाताओं को जोड़ा गया है। 16 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इसके बाद जनवरी में अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन




बेघरों के बारे में जानकारी जुटा रहा है प्रशासन



जिले में सभी पात्र लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए प्रशासन उन लोगों तक भी पहुंच रहा है, जो बेघर हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इनके भी फॉर्म भरवाए जाएंगे और उन्हें मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा। हालांकि, इस मामले में पूरी जांच के बाद ही नाम दर्ज होगा और इसमें ईआरओ की भूमिका अहम होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से 10 लाख मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिए जाने के बाद सभी अधिकारी मैदान में हैं। इसमें सभी विभागों और सामाजिक संगठनों से भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा भी शुरू करेगी अभियान



एसएसआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) को लेकर भाजपा भी अभियान शुरू करेगी। इसे लेकर दुहाई के एक कॉलेज में पार्टी की बैठक की गई। इसमें महानगर प्रभारी अशोक कटारिया ने बताया कि बूथ स्तर पर पात्र लोगों की तलाश कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र लोगों के बारे में जानकारी जुटाएंगे और उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed