{"_id":"661db3f43bd10c15c304f434","slug":"ten-lakh-rupees-seized-from-watch-dealers-car-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-108040-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घड़ी व्यापारी की कार से दस लाख रुपये जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घड़ी व्यापारी की कार से दस लाख रुपये जब्त
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात हिंडन एयरफोर्स के पास घड़ी व्यापारी की कार से दस लाख रुपये पकड़े हैं। वह राजनगर एक्सटेंशन में अपने दोस्त के पास मदद करने के लिए जा रहे थे। पूछताछ में वह नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है।
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि चेकिंग में टीम ने घड़ी व्यापारी विश्वास जायसवाल पुत्र राजन जायसवाल निवासी सीतामढ़ी बिहार, हाल पता बुराड़ी दिल्ली और चालक बॉबी पुत्र तिलक सिंह निवासी शाहदरा दिल्ली को पकड़ा है। पुलिस को पूछताछ में व्यापारी विश्वास ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले दोस्त के पास रुपये लेकर जा रहे थे। दोस्त के पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन वह टीम को नकदी के बारे में कोई कागजात नहीं दे पाए। डीसीपी के मुताबिक, गाड़ी से नकदी को बरामद कर जब्त कर लिया गया है।