फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   teenagers tried to threaten kid from dog in Indirapuram video viral

Dog Attack: बच्चे को कुत्ते से कटवाने का प्रयास, मासूम गिड़गिड़ाता रहा और चुपचाप बैठा रहा सिक्योरिटी गार्ड

Wed, 28 Sep 2022 05:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गाजियाबाद
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 28 Sep 2022 05:32 PM IST
सार

यह घटना इंदिरापुरम के वैभवखंड में एक्सप्रेस गार्डन सोसायटी की है। यहां लगभग 13 वर्ष के दो किशोर अपने पालतू कुत्ते को उकसाकर एक बच्चे को डरा रहे हैं। पास में बैठा सिक्योरिटी गार्ड बच्चे के गिड़गिड़ाने के बावजूद शांत रहता है।

विज्ञापन
teenagers tried to threaten kid from dog in Indirapuram video viral
बच्चे के पीछे भागता कुत्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में मंगलवार शाम दो किशोरों द्वारा छह साल के मासूम को उनके पालतू कुत्ते से कटवाने के लिए डराने का वीडियो वायरल हुआ है। बच्चा बार-बार डरकर चिल्ला रहा है लेकिन किशोर कुत्ते को उकसाकर बच्चे को डरा रहे हैं।

विज्ञापन

यह घटना इंदिरापुरम के वैभवखंड में एक्सप्रेस गार्डन सोसायटी की है। यहां लगभग 13 वर्ष के दो किशोर अपने पालतू कुत्ते को उकसाकर एक बच्चे को डरा रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ता बार-बार बच्चे पर भौंक रहा है। इस बीच बच्चा वहां बैठे एक सिक्योरिटी गार्ड के पीछे छिप जाता है। इस दौरान वह गार्ड से कुत्ते को भगाकर उसे बचाने की गुहार लगाता है लेकिन सिक्योरिटी गार्ड चुपचाप बैठा रहता है।

विज्ञापन

यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे के बार-बार गिड़गिड़ाने के बावजूद सिक्योरिटी गार्ड का शांत बैठे रहना स्थानीय लोगों को सबसे ज्यादा अखरता है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को कड़ी फटकार लगाई।

बच्चे के पीछे कुत्ता लेकर दौड़ रहे किशोरों की वीडियो वायरल होने के बाद उनके अभिभावकों ने बच्चों को समझाया है। सिक्योरिटी गार्ड भी उन बच्चों को समझा सकता था। फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की पुलिस शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed