फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   teenager was beaten up by keeping a gun on his feet in jalalabad

'शेखर को तूने गाली बकवाई है': दो मिनट में 12 थप्पड़ खाए, पैर छूकर मांगी माफी; फिर कोल्डड्रिंक का दे दिया ऑफर

Thu, 13 Mar 2025 07:25 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 07:25 PM IST
सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहां एक किशोर के पैर पर तमंचा रखकर पहले जमकर पीटा और किशोर से नाक तक रगड़वाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन
teenager was beaten up by keeping a gun on his feet in jalalabad
किशोर को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलालाबाद गांव में गाली देने का विरोध करने पर तीन युवकों ने पिटाई कर किशोर को घायल कर दिया। इतना ही नहीं पैर पर तमंचा रखकर जमीन पर किशोर से उसकी नाक रगड़वाई। पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जलालाबाद गांव निवासी जितेंद्र कुमार किराना की दुकान करते है, दुकान पर उनका सोलह वर्षीय बेटा विशेष बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी गांव निवासी अयान, लुक उर्फ हर्ष व बिल्लोरी आ गए और विशेष से गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर युवकों ने पिटाई कर विशेष को घायल कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पैर पर तमंचा रखकर गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं पिटाई के दौरान किशोर की जमीन पर नाक रगड़वाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Holi Dahan 2025: बुलंदशहर में शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन, महिलाओं ने रखा व्रत; पूजन भी किया

एसीपी ने बताया कि पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अयान और लुक उर्फ हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed