फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teen rape victim becomes pregnant, accused arrested

Ghaziabad News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teen rape victim becomes pregnant, accused arrested
गाजियाबाद। मधुबन- बापूधाम क्षेत्र में भवन निर्माण का काम करने आए कामगार ने करीब पांच माह पूर्व किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। तीन दिन पूर्व किशोरी की तबीयत खराब हुई तो उसके गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को लगी। किशोरी से पूछताछ के बाद आरोपी कामगार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने परिजनों के साथ रहती है। पीड़िता के पिता ने कुछ माह पूर्व अपने नए मकान का निर्माण कराया। भवन निर्माण कार्य के लिए राज मिस्त्री के साथ उसका बेटा भी काम करने आता था। एक दिन मौका पाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बीते दिनों किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने चिकित्सीय जांच कराई। डाक्टर ने बताया कि किशोरी साढ़े चार माह की गर्भवती है। परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने आरोपी का नाम उजागर किया। एसीपी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शादीशुदा है और पीड़िता के यहां भवन निर्माण के लिए आया था। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed