फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Take effective action against illegal encroachments on land in Hindon river area: DM

हिंडन नदी क्षेत्र की भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई : डीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Take effective action against illegal encroachments on land in Hindon river area: DM
गाजियाबाद। हिंडन नदी क्षेत्र की भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नदी के पुनर्जीवन के लिए भी अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार मेंं समीक्षा बैठक की। बैठक में उप जिलाधिकारी लोनी, सिंचाई विभाग, जीडीए, नगर निकायों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र की सरकारी भूमि का राजस्व अभिलेखों, सिंचाई विभाग के अभिलेखों और उपलब्ध मानचित्रों के आधार पर सत्यापन करते हुए अवैध कब्जों एवं अतिक्रमणों को चिन्हित किया जाए। चिन्हित करने के बाद सभी अवैध कब्जों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग संयुक्त सर्वेक्षण कराएं और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की जाए और इसकी नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी करने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed