फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SWAT and Dehat police caught vicious vehicle thieves in Bulandshahr

Bulandshahr: स्वाट और देहात पुलिस का एक्शन, पकड़े गए शातिर वाहन चोर: आठ गाड़िया बरामद

Thu, 22 Feb 2024 02:39 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 22 Feb 2024 02:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में स्वाट और देहात पुलिस ने वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। शातिर चोरों के पास से आठ गाड़ियां बरामद की गई है। इनमें से दो बदमाशों पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन
SWAT and Dehat police caught vicious vehicle thieves in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात छतारी पुलिस गंगावास पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पांच कार और पांच बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर तीन कार अलीगढ़ रोड पर एक सुनसान स्थान से बरामद किया है।

विज्ञापन


इनके तीन अन्य साथी छापेमारी के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी को टीम गठित कर दी गई है। पकड़ें गए बदमाशों ने अपने नाम परवेश वर्मा उर्फ प्रवेश उर्फ शेठी उर्फ लाला उर्फ संतोष पुत्र राजेंद्र वर्मा निवासी सिरासौल थाना बिल्सी तथा हाल पता मोहल्ला यादवपुरी उझानी जनपद बदायूं, संजीव कुमार उर्फ संजय पुत्र नेमपाल सिंह निवासी ग्राम लौंगा सराय थाना स्याना बुलंदशहर, शेरू उर्फ लविश पुत्र पप्पू उर्फ विजेंद्र चौधरी निवासी गीता विहार थाना महुआखेडा जनपद अलीगढ, विवेक दीक्षित पुत्र सुरेश चंद्र दीक्षित निवासी मौहल्ला बाढूजी पेशावरी थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर तथा आदेश कुमार सिंह उर्फ चंदन पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी गांव कनेंग थाना रामचंद्र मिशन जनपद शाहजहांपुर बताए हैं।
विज्ञापन


इनसे अर्टिगा, ब्रेेजा, स्विफ्ट, वैगनआर, इको और आल्टो सहित आठ कार भी बरामद की गई हैं। आरोपी परेवश वर्मा की गिरफ्तारी पर 25 हजार और शेरू उर्फ लविश पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मौके पर स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम, शिवम तोमर, कपिल नैन, वसीम और छतारी थाना निरीक्षक भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed