फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Suspected patients of Corona will be searched by running weekly campaigns

साप्ताहिक अभियान चलाकर तलाशे जाएंगे कोरोना के संदिग्ध मरीज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Suspected patients of Corona will be searched by running weekly campaigns
साप्ताहिक अभियान चलाकर तलाशे जाएंगे कोरोना के संदिग्ध मरीज - क्षेत्र को चिन्हित कर जांच करेगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के जांच के लिए एक्शन प्लान स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया है। प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच अभियान की शुरुआत करेंगे। सप्ताह में एक दिन अभियान चलाकर चिन्हित क्षेत्र में घर-घर जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें चिन्हित क्षेत्र के सभी घर में सर्वे करेंगी और जिन लोगों में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस और सारी यानी सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के लक्षण मिलेंगे, उन सब लोगों की कोरोना जांच करवाई जाएगी। सप्ताह में एक दिन सर्वे होगा और अन्य दिनों में संदिग्ध मिलने वाले लोगों का फॉलोअप किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभियान को लेकर जिला प्रशासन से निर्देश मिले हैं। कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका वाले क्षेत्रों में जांच की जाएगी। इनके साथ ही पूर्व में मील क्षेत्र, जहां से कोरोना के मामले अधिक सामने आए थे, वहां सर्वे कराया जाएगा। घर-घर में विभाग टीमें सर्वे करेंगी और संदिग्ध मरीजों को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए एक पर्ची दी जाएगी। पर्ची के आधार पर क्षेत्र के सबसे करीब मौजूद कोरोना सेंपलिंग बूथ पर जांच के लिए उसका सैंपल लिया जाएगा। जो लोग जांच कराने नहीं पहुंच सकते है, ऐसे लोगों की जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग वैन भी भेजी जाएगी। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा जिले को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त करने की दिशा में लगातार काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed