फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Students rushed to cancel exams

कैंसल एग्जाम देने पहुंचे स्टूडेंट्स

Tue, 12 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Students rushed to cancel exams
exam - फोटो : अमर उजाला

सीसीएसयू ने ओएमआर शीट में गड़बड़ी के चलते बीते शनिवार को चार विषयों की परीक्षा स्थगित कर दी थी। पेपर स्थगित होने की जानकारी परीक्षार्थियों को नहीं होने से वे परीक्षा केंद्र पहुंच गए। पेपर स्थगित होने की बात पर भड़के छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रशासन ने जैसे-तैसे समझाकर शांत कराया।  

विज्ञापन


सीसीएसयू की परीक्षाएं हमेशा से ही निशाने पर रही हैं। अब विवि ने 11, 12, 13 और 16 अप्रैल की होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी है। सोमवार सुबह स्टूडेंट्स तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे। जब उन्हें बताया गया कि परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। तब छात्र बैरंग ही वापस लौट गए।
विज्ञापन


एमएमएच कॉलेज में पहली पाली में 1374, द्वितीय पाली में 1116 और तृतीय पाली में 154 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे। जबकि एसडी कॉलेज में पहली पाली में 547, द्वितीय पाली में 473 और तृतीय पाली में 446 स्टूडेंट्स को एग्जाम देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों स्टूडेंट्स को एग्जाम स्थगित होने की जानकारी नहीं थी। लिहाजा सुबह दोनों कॉलेजों के मेन गेट पर स्टूडेंट्स की भीड़ लग गई। कॉलेज प्रशासन ने परीक्षाएं स्थगित होने का नोटिस निकालकर स्टूडेंट्स को समझाया।


एसडी कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट के एचओडी डा. एनके गर्ग के मुताबिक स्थगित परीक्षाएं कब होंगी इसकी तारीख विवि बाद में निर्धारित करेगी। बाकी विषयों की परीक्षाएं तय शेड्यूल पर ही होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed