फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   student had stolen rifle from police chowki for posting video while firing on social media in ghaziabad

चौकी से चोरी रायफल: छात्र ने वीडियो का शौक पूरा करने के लिए चुराई थी, फिर घर में ही दफना दी

Mon, 12 Jul 2021 09:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Jul 2021 09:56 PM IST
सार

चौकी इंचार्ज ने अज्ञात के खिलाफ साहिबाबाद थाने में इंसास रायफल चोरी होने की तहरीर दी। साहिबाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दसवीं कक्षा के छात्र आरिस निवासी पसौंडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से रायफल बरामद हुई है।  
 

विज्ञापन
student had stolen rifle from police chowki for posting video while firing on social media in ghaziabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करन गेट पुलिस चौकी से दसवीं कक्षा के एक छात्र ने इंसास रायफल चोरी कर ली। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर रायफल बरामद कर ली है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर लोगों के फायरिंग करते हुए वीडियो व फोटो देखकर चोरी करने की ठानी। वह भी ऐसे फोटो खींचना चाहता था। 
विज्ञापन


चौकी से रायफल चोरी करके घर में गड्ढ़ा खोदकर उसमें दबा दी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोर तक पहुंची। करन गेट पुलिस चौकी प्रभारी मोहित कुमार के मुताबिक चौकी के लिए एक इंसास रायफल आवंटित है। जो सुरक्षित चौकी के एक कमरे में रखी रहती थी। 
विज्ञापन


पीसीआर-32 पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर जाने के दौरान रायफल ले जाते और ड्यूटी खत्म होने पर कमरे में रख देते थे। लेकिन जब कमरे में रायफल नहीं मिली तो पुलिसकर्मियों से जानकारी की और खोजबीन शुरू की। लेकिन रायफल नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चौकी इंचार्ज ने अज्ञात के खिलाफ साहिबाबाद थाने में इंसास रायफल चोरी होने की तहरीर दी। साहिबाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दसवीं कक्षा के छात्र आरिस निवासी पसौंडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से रायफल बरामद हुई है।  

पहले चाबी चुराई फिर रायफल 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी झगड़े के मामले में चौकी पर आया था। इस दौरान तीन से चार बार वह चौकी पर आया। उसने मौका देखकर कमरे में लगे ताले की चाबी चोरी कर ली। इसके बाद दोपहर के समय में चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी एक घटना पर चले गए। 

तभी पीछे से वह स्कूटी पर आया और रायफल चोरी कर तौलिए में लपेटकर स्कूटी पर लेकर घर ले गया। घर में मिट्टी खोदकर रायफल को छिपा दिया। सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान की और रायफल बरामद की। 

आरोपी छात्र का कहना है कि कई बार उसने सोशल मीडिया पर लोगों को फायरिंग करते हुए वीडियो व फोटो देखे थे। वह भी ऐसा करना चाहता था। शौक पूरा करने के लिए उसने ऐसा किया।  

पुलिस की लापरवाही आई सामने 
चौकी से चोरी हुई रायफल ने पुलिस की लापरवाही को उजागर कर दिया है। लोगों का कहना है कि छात्र ने पुलिस चौकी से ही रायफल चोरी कर ले गया। पुलिस बदमाशों को क्या पकड़ेगी जब अपने हथियार की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। गनीमत रही कि पुलिस चोरी हुई रायफल गलत हाथों में नहीं पहुंची। 
 

क्या कहते हैं अधिकारी
चौकी से दसवीं के एक छात्र ने रायफल चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर रायफल बरामद कर ली है। वीडियो फोटो का शौक पूरा करने के लिए ऐसी घटना की है। मामले में एसएचओ साहिबाबाद ने जांच रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेज दी है। ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी सेकेंड।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed