फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student commits suicide after failing in four subjects in D Pharma

Ghaziabad News: डी फार्मा में चार विषयों में फेल होने पर छात्र ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide after failing in four subjects in D Pharma
गाजियाबाद। विजयनगर के कैलाशनगर में डी-फार्मा के छात्र पीयूष गर्ग (19) का शव घर में फंदे से लटका मिला। शुक्रवार सुबह पीयूष कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे में गए। जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। मामले में परिवार के लोग पुलिस को बिना सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए हिंडन ले गए जहां से पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि मामले में उसके परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीयूष गर्ग डी फार्मा के प्रथम वर्ष का छात्र था। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बृहस्पतिवार को पीयूष का डी-फार्म का परीक्षा परिणाम आया था। जिसमें वह चार विषयों में फेल हो गया था। इस बात पर परिवार के लोगों ने उसकी डांट लगा दी। इसके बाद वह अपने कमरे में गया और बाहर नहीं आया। शुक्रवार सुबह उठने पर भी जब बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed