{"_id":"590241a44f1c1be959c0ce35","slug":"strike-in-kachari-today-will-now-be-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":" कचहरी में आज हड़ताल, अब सोमवार को होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में आज हड़ताल, अब सोमवार को होगा काम
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की हड़ताल
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शुक्रवार को कचहरी में हड़ताल रहेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी काकड़ा ने इसकी पुष्टि की है। अध्यक्ष ने बताया कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग लंबे समय से चली आ रही है।
विज्ञापन
अधिवक्ता इसके लिए आंदोलनरत हैं। इसी के चलते शुक्रवार को पश्चिमी यूपी हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति की एक बैठक बिजनौर में होनी है। इसमें वेस्ट यूपी के 18 जनपदों के अधिवक्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसी के चलते शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे। बता दें कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता पहले से ही प्रत्येक शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हैं। अब शुक्रवार को भी हड़ताल के चलते अब सोमवार से ही कचहरी में काम होगा।
विज्ञापन