{"_id":"6a8b0de886b32dfad7072f9f","slug":"stray-dog-attack-in-ghaziabad-13-year-old-student-attacked-while-playing-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में आवारा कुत्ते का हमला: खेलते समय 13 वर्षीय छात्र पर अटैक, चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में आवारा कुत्ते का हमला: खेलते समय 13 वर्षीय छात्र पर अटैक, चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने बचाई जान
Sun, 23 Aug 2026 09:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:01 PM IST
सार
गाजियाबाद के सुराना गांव में घर के पास खेल रहे 13 वर्षीय छात्र पर आवरा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने छात्र को कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह छात्र को कुत्ते से बचाया
विज्ञापन
छात्र पर कुत्ते ने किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के सुराना गांव में घर के पास खेल रहे 13 वर्षीय छात्र पर आवरा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने छात्र को कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह छात्र को कुत्ते से बचाया और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर पहुंचाया। डॉक्टरों ने छात्र को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
सुराना गांव निवासी वंश पुत्र दीपक गांव के स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। बताया गया कि वंश गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने वंश को सिर में तीन जगह, कमर में दो जगह और पैर में दो जगह काटा। इसके अलावा हाथ में भी करीब दस जगह काटने के निशान हैं। हमले के दौरान वंश के चीखने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते से बचाया। परिजन और ग्रामीण घायल वंश को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी चोटों का उपचार करने के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने परिजनों को छात्र की स्थिति पर नजर रखने और निर्धारित समय पर आगे के इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी। वंश के पिता दीपक का करीब आठ माह पहले निधन हो चुका है। पिता की मौत के बाद उसकी मां गायत्री ही उसकी देखभाल कर रही हैं। ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन