{"_id":"66b15ec50aa0fad0de0f5827","slug":"sticks-used-in-dispute-over-dog-walking-two-injured-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-111010-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कुत्ता टहलाने के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कुत्ता टहलाने के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो घायल
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहीद नगर में शनिवार रात 8:30 बजे गली में कुत्ता टहलाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। कई जगह चोट लगने से दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का इलाज कराया। उप निरीक्षक अवनीश कुमार अष्टवाल ने मुकदमा कराया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
शहीद नगर में रहने वाले रामभूल कुत्ते को टहला रहे थे। इस बीच नरेंद्र ने उनसे कुत्ते की गंदगी साफ करने के लिए कहा तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। हंगामा होने पर दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। नरेंद्र के सिर में लोहे की रॉड लगने से 8 टांके, उनके पिता राकेश के चेहरे पर कई जगह खून निकलने से 8 टांके लगे हैं। उप निरीक्षक अवनीश कुमार अष्टवाल ने शिकायत दी है कि रविवार को जब वह मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे थे तो दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। उन्होंने तुरंत मौके से नरेंद्र उर्फ राहुल, राकेश और विनय को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुत्ते टहलाने को लेकर विवाद हुआ था। उप निरीक्षक की तरफ से मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।