फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stepfather and uncle raped the girl

Ghaziabad News: सौतेले पिता और चाचा ने बच्ची से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Stepfather and uncle raped the girl
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दस साल की बच्ची से सौतेले पिता और चाचा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को अलीगढ़ की बस में बिठाकर आ गए। बच्ची अलीगढ़ की बजाय दिल्ली पहुंच गई। वहां बच्ची को अकेले देख दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने पूछताछ की तो बच्ची ने रोते हुए सारी बात बताई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस लोनी ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार भाष्कर वर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 10 साल की बच्ची परिजनों के साथ रहती है। कुछ समय पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत होने के बाद वह अलीगढ़ में नाना नानी के घर रहने लगी थी। उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली। कुछ दिनों पहले उसकी मां ने उसे लोनी बुला लिया। बच्ची के अनुसार सौतेले पिता और चाचा ने चाची और उसकी मां को घर से बाहर भेज दिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने मां के घर आने पर उसे घटना के बारे में जानकारी दी। आरोप है कि मां ने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया और डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही। इसके बाद सौतेले पिता उसे बस में बिठा दिया, जबकि स्वयं दूसरी बस में बैठकर घर लौट गया। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



नशे में पिता ने किया बच्ची के साथ दुष्कर्म

बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी 9 साल की बच्ची अपनी मां और पिता के साथ रहती है। बच्ची की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसका पति शराब पीता है। नशे में बेटी के साथ उसने दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर उन्हें जानकारी हुई थी। उसने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed