फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Railway will run special trains for Chhath

रेलवे छठ के लिए चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

Tue, 01 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 01 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Railway will run special trains for Chhath
इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

रेलवे ने दीपावली की भीड़ के बाद अब छठ पर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। छठ के अवसर पर पूर्वांचल की तरफ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली-लखनऊ, आनंद विहार-लखनऊ और नई दिल्ली-दरभंगा के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


रेलवे ने अधिक भीड़ को ध्यान में रख नई दिल्ली स्टेशन व आनंद विहार टर्मिनल पर 5 नवंबर तक सभी प्रकार के पार्सलों के हस्तांतरण  पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। रेलगाड़ी संख्या 04491/04492 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 2 फेरे लगाएगी। रेलगाड़ी संख्या 04491 लखनऊ-नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल मंगलवार को शाम 7:35 बजे रवाना की जाएगी।
विज्ञापन


यह रेलगाड़ी अगले दिन सुबह 4.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04492 नई दिल्ली से लखनऊ के लिए बुधवार को शाम 7.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.30 बजे लखनऊ से चलकर गाजियाबाद मुरादाबाद होकर पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04494/04493 नई दिल्ली दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस भी दो फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रेलगाड़ी संख्या 04494 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल 1 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04493  दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस  स्पेशल 2 नवंबर को शाम 3.15 बजे चलेगी। यह विशेष रेलगाड़ी मार्ग में कानुपर, इलाहाबाद, मुगलसराय, पटना, बरौनी व समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

एक अन्य रेलगाड़ी 04496/04495 नई दिल्ली दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस भी दो फेरे लगाएगी।  रेलगाड़ी संख्या 04496 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 4 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 11:50 बजे रवाना होगी। अगले दिन पूर्वाह्न 11.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04495  दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस  स्पेशल 5 नवंबर को चलेगी।

यह विशेष रेलगाड़ी मार्ग में कानुपर, इलाहाबाद, मुगलसराय, पटना, बरौनी और समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी।

रेलगाड़ी संख्या 04497 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल 2 नवंबर को लखनऊ से रात के 11.15 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 9.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। अधिक भीड़ को देेखते हुए पार्सलों के हस्तांतरण व प्लेटफॉर्म के एक छोर से दूसरे छोर पर ट्रालियों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।


दिवाली से वापस लौटने के लिए शुरू हुईं दो स्पेशल ट्रेन
दिवाली के बाद वापस लौटने के लिए भी रेलवे प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। लखनऊ रूट पर दो स्पेशल ट्रेनें आएंगी। रेलवे के मुताबिक  लखनऊ से नई दिल्ली, लखनऊ सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन (04491) पहली नवंबर को लखनऊ से शाम को 7.35 बजे चलेगी।


सुबह नई दिल्ली 4.15 बजे पहुंचेगी। अगले दिन इसी रूट से स्पेशल ट्रेन लखनऊ की ओर 7.25 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टापेज गाजियाबाद व मुरादाबाद भी रहेगा।

इसी प्रकार से लखनऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (एक बार आएगी) दो नवंबर को लखनऊ से रात 11.15 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9.15 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed