फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "Spread chaos in the state, the uncle-nephew fighting war '

‘प्रदेश में फैली है अराजकता,जंग लड़ रहे चाचा-भतीजा’

Mon, 07 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 07 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
"Spread chaos in the state, the uncle-nephew fighting war '
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
 ‘यूपी का माहौल खराब हो चुका है। चारों ओर अराजकता फैली हुई है। जनता परेशान है, विकास रुक गया है। अपराधी बेखौफ  घूम रहे हैं और चाचा-भतीजा आपसी जंग में लगे हुए हैं।’ रविवार को यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कही। वह राजनगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित यूथ सम्मेलन में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने का कि प्रदेश सरकार जनता को बेवकूफ  बना रही है, मगर अब जनता बेवकूफ बनने वाली नहीं है। प्रदेश का युवा अब बदलाव चाहता है। युवा शक्ति की सही राह और जोश से ही इस बार भाजपा यूपी में पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि युवा इस देश की शक्ति हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के जोश से ही 2014 के लोकसभा चुनावों में सपा, बसपा और कांग्रेस को करारी शिकस्त दी थी। अब विधानसभा चुनाव में भी भाजपा युवा शक्ति के साथ अपनी ताकत दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि कांग्रेस के नेता सैनिकों के नाम पर भी राजनीति कर रहे हैं। यूपी की जनता भी सपा और बसपा से परेशान हो चुकी है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह भयमुक्त समाज और बेहतर शासन के लिए सही दिशा में जुट जाएं।

कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने इस विशाल यूथ सम्मेलन आयोजित करने के लिए महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनता के हित के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मोदी की एक-एक योजना सीधे आम जनता से जुड़ी हुई है। महानगर अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद विधानसभा की तीनों सीट जीत कर हम उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में अहम योगदान देंगे।


इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री प्रद्युमभन कुमार, मेयर अशु वर्मा, पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर, प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजा वर्मा, गौरव चोपड़ा, सोमेंद्र तोमर, सत्येंद्र सिसोदिया, बलदेव राज शर्मा चंद्रमोहन शर्मा जगदीश साधना, पूर्व विधायक सुनील शर्मा, अमरदत्त शर्मा, अशोक गोयल, राजीव अग्रवाल मानसिंह गोस्वामी, लेखराज माहोर, सुरेंद्र नागर, अमित त्यागी, पवन गोयल, संजय कांत शर्मा पूनम कौशिक, अर्चना सिंह, रूबी अग्रवाल, विमला रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed