फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sp will protest against cab

नागरिक संसोधन एक्ट के विरोध में सपा करेगी प्रदश्रन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
sp will protest against cab
नागरिक संशोधन एक्ट के विरोध में सपा करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद। देश में नागरिक संशोधन एक्ट को लेकर मच रहे हंगामे के बीच समाजवादी पार्टी ने भी इसके विरोध में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर इसको लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष हाजी राशिद मालिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर 19 दिसंबर को सीएए के साथ-साथ किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या सहित तमाम मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। इसे देखते हुए पार्टी हाईकमान से पूरे प्रदेश में एक साथ जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराने के निर्देश जारी हुए हैं। नागरिक संशोधन एक्ट को लेकर भी पार्टी जोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराएगी। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष पं. सुरेंद्र कुमार मुन्नी, संतोष यादव अभिषेक गर्ग, वीरेंद्र यादव, विकास यादव, प्रदीप शर्मा, राहुल पंडित, मुकीम चौधरी, हरीश चौधरी, मधु चौधरी, रश्मि चौधरी, असलम, विक्रांत पंडित, गफ्फार चौधरी, हाजी मुबारक, मनोज पंडित, रितु खन्ना, मनमोहन गामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed