{"_id":"6560b93d10cef58acd07ad10","slug":"son-in-law-murdered-his-mother-in-law-in-kavinagar-ghaziabad-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल दामाद: गाली-गलौज करने लगी सास, गुस्से में कर दी हत्या; पत्नी से विवाद के बीच जेवर लेने पहुंचा था ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल दामाद: गाली-गलौज करने लगी सास, गुस्से में कर दी हत्या; पत्नी से विवाद के बीच जेवर लेने पहुंचा था ससुराल
Fri, 24 Nov 2023 08:26 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 24 Nov 2023 08:26 PM IST
सार
गाजियाबाद के कविनगर में एक दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी। शख्स पत्नी के छोड़े हुए जेवर लेने ससुराल पहुंचा था। पत्नी ने कहा था कि मां के पास हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कविनगर क्षेत्र के चिरंजीव विहार में दामाद प्रमोहन ने बृहस्पतिवार को अपनी सास कुसमा (50) की साथी करु के साथ मिलकर गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार को वह सास कुसमा के पास अपने और उसके भाई के जो गहने उसकी पत्नी लेकर आई थी। उन्हें लेने फर्रूखाबाद से आया था। आरोप है कि सास कुसमा गाली-गलौज करने लगी तो गुस्से में आकर उसे मार डाला। मामले में कविनगर पुलिस ने आरोपी प्रमोहन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में प्रमोहन ने बताया कि वह मूलरूप से फर्रूखाबाद के गांव रौकटी का रहने वाला है। वह ई-रिक्शा चलाता था। 2009 में रचना से उसकी शादी हुई थी। हाल में वह गांव में रहकर खेती कर रहा है। उनका एक बेटा और दो बेटी हैं। आरोप है कि दो महीने पहले रचना उसे और बच्चों को छोड़कर मायके के पड़ोस में रहने वाले मनोज नाम के व्यक्ति के साथ रहने लगी। वह घर से उसके बनवाए हुए और भाई की शादी के लिए रखे गहने लेकर चली गई थी। उस दौरान उसने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बाद में उसे मनोज के साथ रहने की बात पता चली। उसने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। उसने उसके गहने लौटाने की बात कही तो उसने गहने अपनी मां कुसमा के पास बताए। जिन्हें लेने के लिए वह फर्रूखाबाद से अपने साथी करु के साथ आया। प्रमोहन ने पुलिस को बताया जैसे ही वह सास के पास पहुंचा तो उसने गहने मांगे। इस बात पर सास गाली-गलौज करने लगी।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर उसने शॉल से उसका गला और मुंह दबाकर मार दिया। पड़ोस में ही रहने वाली कुसमा की सौतेली बहू घर पहुंची तो इसका पता चला। मामले में कुसमा के बेटे अमन ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कुसमा यहां बेटे अमन और हनी के साथ रहती थी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी प्रमोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रचना ने कहा था कोर्ट से होगा फैसला, खर्चा भी देगा
पुलिस को पूछताछ में प्रमोहन ने बताया कि उसने रचना को काफी समझाया। वह नहीं मानी तो उसने बच्चों को साथ ले जाने और उसके गहने लौटाने को कहा तो रचना ने कहा अब कोर्ट से फैसला होगा और तू उसका महीने का खर्चा भी देगा।