फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   snaching with BSF soldier

बीएसएफ के जवान से लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
snaching with BSF soldier
बीएसएफ के जवान से लूट, एटीएम से 40 हजार निकाले
विज्ञापन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के लिए मेडिकल परीक्षण कराने मेरठ जा रहे बीएसएफ के जवान से बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिया। घटना सिहानी गेट थाना क्षेत्र में मेरठ रोड पर हुई। पीछा करने पर बदमाश पर्स निकालकर बैग फेंक गए। थोड़ी ही देर बाद जवान के खाते से 40 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना बलैनी, बागपत के गांव हमीरपुर निवासी अर्जुन बीएसएफ में हेड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में हरियाणा में उनकी ट्रेनिंग चल रही है। अर्जुन का उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भी सिलेक्शन हुआ है। उनका मेडिकल परीक्षण 6 अगस्त को मेरठ में होना था। जिसके चलते वह 5 अगस्त को बीएसएफ में हेड कांस्टेबल अपने बड़े भाई कुलदीप यादव केघर पर ऑफिसर्स सिटी में रूके थे। सुबह मेरठ जाने के लिए भट्ठा नंबर पांच पर खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया। अर्जुन ने पीछा किया तो बदमाशों ने बैग से सामान निकालकर फेंकना शुरू कर दिया। पर्स हाथ लगने पर बदमाश बैग छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

चार बार में खाते से निकाले पैसे
पीड़ित जवान अर्जुन ने बताया कि बदमाशों के भागने के बाद वह सड़क पर बिखरा अपना सामान इकट्ठा करने लगे। थोड़ी ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से बैलेंस कटने के चार मैसेज आए। 10-10 हजार करके चार बार में 40 हजार रुपये खाते से निकाले गए। सिहानी गेट इंस्पेक्टर उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed