{"_id":"57b613794f1c1b363c6eb1c0","slug":"sms-will-house-tax-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस से मिलेगी हाउस टैक्स संबंधी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस से मिलेगी हाउस टैक्स संबंधी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
income tax
- फोटो : income tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउस टैक्स की जानकारी के लिए लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मोबाइल पर ही उपभोक्ता को टैक्स संबंधित सभी जानकारी मिल जाएंगी। इस सुविधा के लिए उपभोक्ता को अपना नंबर रजिस्टर करना होगा। सभी जोन में कंप्यूटराइज्ड और ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा कराने की व्यवस्था सफल होने के बाद नगर निगम ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय में ऑनलाइन टैक्स सेवा शुरू होने के साथ ही लोगों को एसएमएस सुविधा भी मिलने लगेगी। ऑनलाइन भुगतान के दौरान उपभोक्ता को अपना नंबर रजिस्टर कराना होगा। नंबर रजिस्टर होते ही उपभोक्ता को अपने अकाउंट की डिटेल मोबाइल पर मिलने लगेगी।
विज्ञापन
जैसे ही बिल जनरेट होगा, उपभोक्ता को एसएमएस मिल जाएगा, जिसमें बिल की राशी, बिल जमा करने की अंतिम तारीख, पिछले बिल की डिटेल आदि की जानकारी उपभोक्ता को मिलेगी। साथ ही बिल की अंतिम तारीख नजदीक आने पर भी एसएमएस के जरिए उपभोक्ता को सूचित किया जाता रहेगा, जिससे कि उपभोक्ता हाउस टैक्स में मिलने वाली छूट का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन पेंमेंट के दौरान मोबाइल नंबर अपडेट करना अनिवार्य है। उपभोक्ता जिस नंबर को रजिस्टर कराएगा वह सर्वर और उपभोक्ता का एकाउंट से जुड़ जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता को एसएमएस से जानकारी मिलती रहेगी।