फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smart City: Vasundhara built in entertainment center

स्मार्ट सिटी: वसुंधरा में बनेगा एंटरटेनमेंट सेंटर

Sat, 18 Feb 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 18 Feb 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Smart City: Vasundhara built in entertainment center
स्मार्ट सिटी - फोटो : demo pic

गाजियाबाद स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल हुआ तो वसुंधरा-वैशाली के लोगों को भी एंटरटेनमेंट सेंटर और खूबसूरत पार्कों का तोहफा मिलेगा। नगर निगम और कंसलटेंट फर्म ने आवास विकास परिषद के अफसरों की सहमति लेकर वसुंधरा  पार्कों और इंदिरापुरम थाने के सामने मेला स्थल के लिए रिजर्व को भी स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


शनिवार को महापौर, आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता और निगम अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के लिए चयनित एरिया का संयुक्त निरीक्षण किया।स्मार्ट सिटी प्रपोजल के लिए नगर निगम और कंसलटेंट फर्म को ऐसी ओपन लैंड की जरूरत थी,
विज्ञापन


जिसमें लोगों के लिए नए प्रोजेक्ट, कामर्शियल बिल्डिंग, सस्ते आवास और मनोरंजन के साधन डेवलप किए जा सकें। निगम की यह तलाश वसुंधरा में पूरी हुई। इंदिरापुरम थाने के सामने खाली पड़ी आवास विकास की लैंड को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा। इस पर इंटरटेनमेंट सेंटर बनाया जाएगा। नगर निगम यहां अंडरग्राउंड पार्किंग बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिकाना हक आविप का ही रहेगा, लेकिन केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक डेवलप किया जाएगा।मेयर अशु वर्मा, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, आविप के अधीक्षण अभियंता केए सिंघल, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी एसएस चौहान, मयूर गिरधर, विनय शर्मा और कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट्स ने 12 बजे से करीब दो बजे तक निरीक्षण किया।

स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद यहां बायो-टॉयलेट, ईडब्ल्यूएस आवास, कामर्शियल बिल्डिंग्स भी बनाई जाएंगी। आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता केए सिंघल ने कहा कि गाजियाबाद सिटी को स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी में जो योजनाएं है उन्हें अपनी योजना में शामिल करने के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी, जिसके बाद नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। महापौर अशु वर्मा ने बताया कि वसुंधरा के दो बड़े पार्क आदर्श पार्क और सुभाष चंद्र बोस पार्क को भी स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा।

..   
उजड़े पार्कों को विकसित करने के निर्देश           
निगम अफसरों के साथ वैशाली और वसुंधरा के पार्क और ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर ने उनकी बदहाली देखी तो नाराज हो गए। वसुंधरा सेक्टर-10 के सामने की ग्रीन बेल्ट के बदहाल पाए जाने पर मेयर ने उसे विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान वसुंधरा के कई पार्कों का निरीक्षण भी किया गया।

सबसे पहला लक्ष्य पार्कों को विकसित करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed