फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six lakhs were cheated from a woman in the name of getting her a shop

Ghaziabad News: दुकान दिलाने के नाम पर महिला से ठगे छह लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Six lakhs were cheated from a woman in the name of getting her a shop
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला से जनपद मेरठ में दुकान दिलाने के नाम पर करीब छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी है। महिला का कहना है कि उसका पति से विवाद चल रहा है। वह मायके में पिता के साथ रह रही हैं। महिला ने बताया कि एक परिचित महिला ने उन्हें मेरठ में दुकान दिलाने की बात कही। महिला ने दुकान की फोटो दिखाकर उसका सौदा तय कर लिया। सौदा तय होने के बाद महिला को 5.86 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि काफी समय बाद महिला ने दुकान नहीं दिलाई तो पीड़िता ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोपी महिला ने एक चेक दे दिया, जो बाउंस हो गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed