फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shaheed Path illuminated with the light of lamps...tricolor fluttering

Ghaziabad News: दीयों की रोशनी से जगमग हुआ शहीदपथ...लहराए तिरंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Path illuminated with the light of lamps...tricolor fluttering
गाजियाबाद। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम की शृंखला में बुधवार की शाम नवयुग मार्केट का शहीद पथ मोमबत्ती की रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने अमर शहीदों के नाम दीया जलाकर पुष्पांजलि दी। तिरंगों के बीच लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में महिला मंडल, पूर्व सैन्य अधिकारी, आरडब्ल्यूए, व्यापार मंडल से काफी संख्या में लोग पहुंचे। संचालन वरिष्ठ समाजसेवी बीके शर्मा हनुमान ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर पावन चिंतन धारा आश्रम के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर वीर चक्र प्राप्त कर्नल (सेवानिवृत्त) तेजेंद्र पाल त्यागी शामिल हुए।
विज्ञापन

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे लोगों में वायुसेना से सेवानिवृत्त ज्ञान सिंह, रिचा भदौरिया, अंजू शर्मा, शशि श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, शालू पांडेय, आभा त्यागी, वन स्टाप सेंटर की सेंटर मैनेजर निधि मलिक, काउंसिलर अंजना चौहान, समाजसेवी गौरव बसंल, व्यापारी नेता देवेंद्र हितकारी, तिलकराज अरोड़ा, गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी, विनय गुप्ता, गाजियाबाद बैनामा लेखक व अधिवक्ता रामानंद गोयल, टैक्ससेशन बार अध्यक्ष विनीत त्यागी, मनोज कुमार शर्मा, पुनीत कंसल, मनोज कुमार, जिला उप क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई, हॉकी कोच श्वेता चौहान, शिक्षाविद मोहित नागर, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, रोटरी क्लब गाजियाबाद विकास के अध्यक्ष विनीत माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, अनिल गर्ग, विजय अग्रवाल, दिनेश गर्ग और राजेश अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
सैनिक के परिवार का भी बड़ा योगदान
आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा ने कहा देश की सीमा पर हमारी सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले जवानों को मैं देवता मानता हूं। सीमाएं सुरक्षित हैं तभी हम सम्मान और स्वाभिमान से रह रहे हैं। सैनिक के परिवार का भी देश सेवा में बड़ा योगदान होता है। हमें बलिदानी परिवार के प्रति भी आस्था रखनी चाहिए। यदि अपने आसपास कोई सैनिक का परिवार रहता हो तो होली-दिवाली और समय समय पर परिवार का हालचाल लेते रहना चाहिए, प्रणाम करते रहना चाहिए। ऐसा करने से परिवार का मनोबल बढ़ेगा और फौज कभी कम नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहीदों को याद करने वालों की हो रही कमी
कर्नल (सेवानिवृत्त) तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि देश की सीमा पर अपने देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को याद करने वाले कम होते जा रहे हैं। अमर उजाला ही एक ऐसा अखबार है जो हर साल शहीदों के नाम एक दीया कार्यक्रम अव अन्य कार्यक्रम करता है। इसके लिए संस्थान धन्यवाद और सम्मान का पात्र है। पूरे देश में मां तुझे प्रणाम गूंज रहा है। वहीं, डीसीपी नगर राजेश कुमार ने कहा कि देशभक्ति की अलख जगाने वाले कार्यक्रमों से समाज में एकता का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed