फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sexual harassment gangrape accused dies in dasna Jail of ghaziabad

गाजियाबाद: जेल में बंद सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की मौत, हत्या का आरोप, परिजनों और जेलकर्मियों के बीच हाथापाई

Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
सार

विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने गत 4 अप्रैल को नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया था। उसका कहना था कि वह अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ मोहन नगर निवासी रिश्तेदार के यहां जन्मदिन पार्टी में गई थी। रात में वह रिश्तेदार की कार में हिंडन मेट्रो स्टेशन तक लिफ्ट लेकर आ गई। 

विज्ञापन
sexual harassment gangrape accused dies in dasna Jail of ghaziabad
फाइल फोटो

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद गाजियाबाद जिले के हिंडन विहार निवासी शादाब (22) की सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जेलकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एमएमजी अस्पताल में हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने शादाब के शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही। हंगामे के दौरान मृतक के परिजनों और जेलकर्मियों से हाथापाई भी हुई, जिसमें शादाब का भाई घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह परिजनों को शांत किया। वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि सुबह के वक्त शादाब के सीने में दर्द उठा था।
विज्ञापन


विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने गत 4 अप्रैल को नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया था। उसका कहना था कि वह अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ मोहन नगर निवासी रिश्तेदार के यहां जन्मदिन पार्टी में गई थी। रात में वह रिश्तेदार की कार में हिंडन मेट्रो स्टेशन तक लिफ्ट लेकर आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उसके बेटे को लघुशंका लगी। वह सड़क से नीचे उतरकर बेटे को लघुशंका कराने लगी। इसी बीच कार सवार चार युवक आए और बेटे के सामने ही उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। नंदग्राम पुलिस ने 6 अप्रैल को हिंडन विहार निवासी शादाब व उसके साथी आसिफ को गिरफ्तार कर 7 अप्रैल को जेल भेजा था। 
 

तभी से शादाब जेल में बंद था। शादाब के परिजनों का कहना है कि सोमवार दोपहर उन्हें जेल से फोन आया कि शादाब की तबीयत बिगड़ गई है। उसे एमएमजी लेकर आ रहे हैं। परिजन एमएमजी पहुंचे तो एंबुलेंस से शादाब को लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही
परिजनों का कहना है कि शादाब के शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने जेल कर्मियों पर शादाब की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान उनकी जेलकर्मियों से हाथापाई भी हो गई। 

परिजनों का कहना है कि जेलकर्मियों द्वारा की गई मारपीट में शादाब का भाई घायल हो गया। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। नगर कोतवाल संदीप सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

सोमवार सुबह साढ़े 11 शादाब के सीने में दर्द उठा था। उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर दोपहर डेढ़ बजे उसे जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान ढाई बजे उसकी मौत हो गई।
- आलोक सिंह, जेल अधीक्षक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed