{"_id":"5814ab824f1c1b900dbc21fa","slug":"sewer-cleaning-corporation-buy-two-modern-machines","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला सफाई के लिए निगम खरीदेगा दो आधुनिक मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला सफाई के लिए निगम खरीदेगा दो आधुनिक मशीनें
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 29 Oct 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
सीवर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अब कम जगह में भी बेहतर तरीके से नाला सफाई हो सकेगी। इसके लिए नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग आर्मी को वाहनों की सप्लाई करने वाली कंपनी वेक्ट्रा से दो मशीनें खरीदेगा। यह मशीनें एक ही जगह पर खड़े होकर 360 डिग्री पर घूम सकेंगी और नाला सफाई के साथ-साथ लोडर का भी काम करेंगी।
विज्ञापन
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने दो मशीनें खरीदने के लिए टेंडर जारी किए हैं। हालांकि इससे पूर्व भी टेंडर कॉल किए गए थे, लेकिन मशीनों का रेट ज्यादा आने से निरस्त कर दिए गए। अब दोबारा टेंडर कॉल कर मशीनों की आपूर्ति लेने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके यादव ने बताया कि यह आधुनिक मशीनें मिलने काम आसान हो जाएगा। इस मशीन में चेन की जगह पहिए लगे होने से एक से दूसरी जगह ले जाना भी आसान होगा। नाले की सफाई के लिए मशीन में लगी बूम भी आसानी से साइड में शिफ्ट हो जाती है।
विज्ञापन
इससे एक ही जगह पर खड़े होकर यह मशीन ज्यादा दूर तक काम कर सकती है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निगम ने 15 दिन में इन मशीनों की आपूर्ति मांगी है। यानी दिसंबर तक यह आधुनिक मशीनें निगम को मिल जाएंगी।