फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven booked for murder of hotelier

Ghaziabad News: होटल कारोबारी की हत्या के मामले में सात पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Seven booked for murder of hotelier
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजीडेंसी सोसायटी के सामने रविवार रात को हुई होटल कारोबारी राहुल डागर की हत्या के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा राहुल डागर के बहनोई अविनाश सिरोही ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि राहुल डागर के साझीदार नागेंद्र चौधरी, मनीष चौधरी, मोहित चौधरी, रितेश बिंदल, मंत्री व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या, अमानत में खयानत आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अविनाश सिरोही ने बताया कि नागेंद्र व राहुल डागर ने साझेदारी में हल्द्वानी में होटल खोला था। होटल खोलने के बाद होने वाली आय को नागेंद्र व उसके साथी अपने खाते में जमा कर रहे थे। इसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। आरोपियों ने फोन करके राहुल डागर से मिलने का समय लिया था और आते ही गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

32 की पिस्टल से चली गोली
एसीपी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि गोली .32 की पिस्टल से चली है। पुलिस ने मौके से दो खोखे, एक भरा कारतूस मौके से बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक गोली कोख में दायीं ओर फंसी हुई मिली है। अधिक रक्त बहने से मौत होने की बात सामने आई है। दो लोगों को हिरासत मेें लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगालने पर पता चला है कि आरोपी जिस किया कार में सवार होकर आए थे। उसका नंबर भी कैमरे में आया है। सभी लोगों की काॅल डिटेल भी खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में प्रयुक्त कार और हथियार भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed