फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven accidents took place on the expressway in two months, five lost their lives

Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर दो माह में हुए सात हादसे, पांच की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Seven accidents took place on the expressway in two months, five lost their lives
गाजियाबाद। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने से लोग अपनी जान के साथ दूसरे की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दो माह में सात हादसे हुए इनमें पांच लोगों की जान गई जबकि दो लोग घायल हुए।
विज्ञापन

ये हादसे नो-पार्किंग, प्रतिबंधित वाहन चलाने, तेज रफ्तार और गलत दिशा में चलाने से हुए हैं। एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहनों को रोकने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों की एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अलग-अलग तरीके से लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन



एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे

छह मार्च- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पिकअप का टायर पंचर होने के बाद तीन वाहन टकरा गए। हादसे में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल की मां समेत दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 मार्च- दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक लेन में खड़े डंपर से एक कार टकरा गई। हादसे में चालक और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुआ था।




दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे





दुर्घटना

मृत्यु

घायल

जनवरी 2024

2


2

0

फरवरी 2024

2


3

2



ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे





दुर्घटना

मृत्यु

घायल

जनवरी 2024

0


0

0

फरवरी 2024

3


0

0



एक्सप्रेसवे पर हुई चालान की कार्रवाई

माह
नो पार्किंग
गलत दिशा
प्रतिबंधित वाहन
तेज रफ्तार

जनवरी
1632

2503

1789

4578

फरवरी
1148

1952

2265

5253

मार्च

1579

2611

2351

7124
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed